बरेली: पुलिस भी नहीं कर सकी पहचान, दिल्ली बार्डर पहुंच गए किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा और पंजाब के आंदोलनरत किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न गुटों से जुड़े जिले के सैकड़ों किसान पुलिस की निगाह से बचते हुए दिल्ली रवाना होने लगे हैं। वहीं, भाकियू के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 200 किसानों का एक जत्था गाजीपुर बार्डर …

बरेली,अमृत विचार। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा और पंजाब के आंदोलनरत किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न गुटों से जुड़े जिले के सैकड़ों किसान पुलिस की निगाह से बचते हुए दिल्ली रवाना होने लगे हैं। वहीं, भाकियू के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 200 किसानों का एक जत्था गाजीपुर बार्डर पहुंच गया है। यहां बड़ी संख्या में किसान आंदोलनरत हैं। किसानों के दिल्ली रवानगी का दौर जारी है।

भाकियू के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह पिकअप वाहन से कई प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रवाना दो दिन पहले रवाना हुए थे। उन्होंने मोबाइल पर बताया वह गाजीपुर बार्डर पर पहुंच गए हैं। अन्य वाहनों से पीछे आ रहे कार्यकर्ता भी दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों के बार्डर पर पहुंच रहे हैं।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न गुटों ने दिल्ली से लगने वाली विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर किसानों को रोकने के मद्देनजर वहां जाने के लिए ऐसी कोई तरकीब अपनाई कि रास्ते में उनके साथ पुलिस ने भी रोक-टोक नहीं की। बताया जा रहा है कि सभी संगठनों ने अलग-अलग मार्गों से विभिन्न वाहनों के जरिए बार्डर पर पहुंचने की योजना बनाई। इस रणनीति के तहत भाकियू जिलाध्यक्ष दो दिन पहले देर शाम 200 कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ रवाना हुए। साथ में वह पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री भी लेकर पहुंचे।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन के लंबा खींचने के आसार हैं। इसलिए रजाई गद्दे के साथ-साथ दाल, चावल, आटा समेत पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे हैं।

इधर, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष बरकत अली ने बताया आंदोलन में शामिल होने की रणनीति को लेकर राष्ट्रीय सचिव शिवसरन मंगलवार को बरेली पहुंचेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी। धरना में जसपाल सिंह, सुनील यादव, पुष्पेंद्र यादव, राजपाल सिंह आदि मौजूद हैं।

संबंधित समाचार