नोएडा में अवैध वृद्धाश्रम से बचाये गए 42 बुजुर्ग, नर्क जैसे हालत में रहने को थे मजबूर, पुलिस ने छापा मारकर किया रेस्क्यू

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

नोएडा। नोएडा के एक ‘अवैध’ वृद्धाश्रम में पुलिस ने छापेमारी करके 42 बुजुर्ग लोगों को बचाया है। छापेमारी के दौरान वहां कुछ बुजुर्ग महिलाएं बंधी हुई पायी गयीं, कई के बदन पर कपड़े नहीं थे और कई अन्य ‘तहखाने जैसे’ कमरों में थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग और राज्य कल्याण विभाग के सदस्यों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को की गई छापेमारी के दौरान वृद्धाश्रम की हालत बेहद खराब पाई गई। 

तहखाने जैसे कमरों में बंद थे बुजुर्ग 

आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बताया कि यहां सेक्टर-55 स्थित यह एक अवैध वृद्धाश्रम है। उन्होंने कहा, ‘छापेमारी के दौरान एक बुजुर्ग महिला बंधी हुई पाई गई, जबकि अन्य बुजुर्ग लोग तहखाने जैसे कमरों में बंद थे।’ उन्होंने कहा कि कुछ पुरुषों के पास कपड़े तक नहीं थे, जबकि कई वृद्ध महिलाओं के तन पर पर आधे-अधूरे कपड़े थे। 

प्रशासन की मदद से वृद्धाश्रम को सील

भराला ने कहा, ‘यह वृद्धाश्रम पूरी तरह से अवैध है। इस आश्रम में 42 बुजुर्ग रह रहे थे, जिनमें से तीन बुजुर्गों को शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में पहुंचा दिया जाएगा। बाकी लोगों को अगले पांच दिनों में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य वृद्धाश्रमों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि प्रशासन की मदद से इस वृद्धाश्रम को सील कर दिया जाएगा। 

ये भी पढ़े : 'यूथ अड्डा' और AAP लांच कर बोले सीएम योगी, MSMEs आत्मनिर्भर’ भारत का आधार
 

 

संबंधित समाचार