Lucknow News: दान और निस्वार्थ काम करने वालों को मिला भामाशाह सम्मान, समाज सेवा करने वाले वरिष्ठ व्यापारी हुए सम्मानित

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: दानवीर भामाशाह जयंती के पर रविवार को लखनऊ व्यापार मंडल ने भव्य समारोह का आयोजन किया। व्यापारी और समाज के विविध कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।

संगठन के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में इसमें बड़ी संख्या में लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

चेयरमैन ने कहा कि भामाशाह सदैव अपरिग्रह को जीवन का मूल मंत्र मानकर संग्रहण की प्रवृत्ति से दूर रहने की चेतना जगाने में सदैव अग्रणी रहे। मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम था। आज हमारे समाज के जिन व्यापारियों ने निस्वार्थ भाव से दान एवं समाज सेवा की है उन्हें लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया है।लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के विदेश में होने के कारण उनका संदेश पढ़ा गया। कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता,स्वदेशी मार्केट के महामंत्री प्रभू जालान उमेश शर्मा, अनुराग मिश्रा, अभिषेक खरे, महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी , स्टेशनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, मनीष गुप्ता, सुमित गुप्ता, प्रियांक गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने किया।

इनको किया गया सम्मानित

उप्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, सुधीर शंकर हलवासिया, विजय कुमार छाबड़ा, अनिल विरमानी, सतीश शर्मा, राकेश छाबड़ा, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, रमेश मिश्रा, इन्दरजीत सिंह, सुशील अबरोल, नीरज जौहर, सुरेश कुमार, निर्मल सिंह, बी.पी.सिंह, रविन्द्र गुप्ता, टी.पी.एस. अनेजा, श्याम कृष्णानी, देव कुमार शुक्ला, केदारनाथ वाजपेयी, अजय कुमार पिपलानी, संदीप कान्त राजन, मनीष वर्मा, मोहम्मद हसीब “बबलू”, सतनाम सिंह, सुरेश तेजवानी, चन्द्रकेश टुटेजा, विनोद अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, हरीश चन्द्र साह, रामप्रकाश गुप्ता, आनन्द रस्तोगी, सतवीर सिंह राजू, रियाज अहमद खान, रतन मेघानी, इरफान अंसारी, मोहम्मद शमसाद, तौहीद सिद्दीकी, आरिफ खां, अतुल त्रिपाठी, विनय शुक्ला, जगजीत सिंह, ई.अजय सक्सेना, गुरुजीत छाबड़ा, अभिषेक चौहान, इमरान कुरैशी, रिंकू यादव, श्रीमती सुरेश कुमारी, लल्लन यादव, प्रमोद अवस्थी, शशि शुक्ला, सुशील तिवारी, मनीष वर्मा, रामशंकर राजपूत, हिमांशु भट्ट, विजय निर्वाण, इन्द्रजीत सिंह, नवीन गुप्ता, कपिल अरोड़ा, छननी सबरवाल, हर्षदीप सिंह, सचिन चड्डा, रूबल सिंह, कुश अरोड़ा, विशाल चौरसिया, सुमित गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, मनीष अरोड़ा, सुधीर गिरिवाल, डॉ. गिरीश, महिला विंग की अध्यक्ष निहारिका सिंह, डॉ. नित्या वर्मा, कृतिका माथुर को अंग वस्त्र मोमेंटो देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ेः ईरान के शिया धर्मगुरु ने ट्रंप और नेतन्याहू को बताया 'अल्लाह का दुश्मन', जारी किया फतवा, दुनियाभर के लोगों से की ये अपील

संबंधित समाचार