सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश को बताया कर्मयोद्धा, सीएम बनाने का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-सपा कार्यालय पर धूमधाम से मना पार्टी प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

 प्रतापगढ़ अमृत विचार : सपा कार्यालय मीराभवन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उन्हें राजनीति का कर्मयोद्धा बताते हुए केक काटकर दीर्घायु की कामना की। सामूहिक रूप से अखिलेश को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर पौधरोपण कर मेडिकल कॉलेज में मरीजों व तीमारदारों को फल वितरण किया गया। 

सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने आखिलेश को पीडीए की बुलंद आवाज बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह यादव मुन्ना, महिला सभा जिलाध्यक्ष शांति सिंह,जिला उपाध्यक्ष वासिक खान,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल,आशुतोष पांडेय,भइया राम पटेल,जावेद अख्तर,हरीश शुक्ला आदि रहे।

ये भी पढ़े : UP Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

 

संबंधित समाचार