रामपुर: जामुन के पेड़ से गिरकर युवक की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर,अमृत विचार। जामुन के पेड़ से गिरकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव पटिया निवासी 35 वर्षीय धर्मेद्र कुमार जामुन के खेत में पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर आ गए थे।

उसके बाद आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कड़ी सुरक्षा के बीच शाही वेलकम, गुलाबी शहर में तिलक लगाकर मार्को रूबियो का पारम्परिक स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में तेजी, 1074 अंक उछला  सेंसेक्स, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी 
एटा में किशोरी संग हैवनियात : तीनों युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, बदहवास हालत में छोड़कर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Pro Volleyball League: दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बावजूद ट्रायल्स में पहुंचे सैकड़ों युवा टैलेंट, DPVL Trials में दिखा गजब का जोश