बाराबंकी : सड़क हादसों में छह घायल, दो ट्रामा रेफर 

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

बाराबंकी, अमृत विचार : गुरुवार को हुए अलग अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें चार को जिला अस्पताल तो दो को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। 

जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में थाना जहांगीराबाद के बेरिया निवासी सुनील कुमार बिना हेलमेट के बेरिया से बाराबंकी जा रहे थे। हादसे में उनके मुंह पर गहरी चोटें लगी हैं। दूसरी ओर से दक्षिण टोला बंकी निवासी जावेद पुत्र मोहम्मद यूसुफ बाराबंकी से जहांगीराबाद आ रहे थे।

हादसे में जावेद व उनकी बहन शीबा के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि शीबा के 10 वर्षीय पुत्र अब्दुल अहद भी घायल हुआ। सूचना मिलते ही जहांगीराबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलाया। करीब 20 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

उधर सुबेहा थाना क्षेत्र के जयचंदापुर गांव के नजदीक दो बाइकों के बीच हुई आमने सामने जोरदार टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जयचंदापुर गांव निवासी राजाराम का पुत्र सुनील व गढी गांव निवासी रोहित दोनों बाइको के बीच तेज गति से टक्कर हुई। जिसके चलते दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया।

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी : कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, 14 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

संबंधित समाचार