रामपुर : चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

रामपुर, अमृत विचार: रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 28 जून को उसकी बड़ी पुत्री जो कि थाना बहेड़ी में रहती है। उसके साथ अपने ही एक सगे चाचा ने नाबालिग़ भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। बता दें कि वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। महिला का देवर हरेंद्र का घर भी उसी के घर के सामने है। चाचा ने मौका पाकर भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर  कोतवाली  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

घर पर नाबालिग के अकेले होने के कारण आरोपी उसके घर में सोने चला गया। मौका पाकर आरोपी ने पहुंचकर उसके साथ छेड़खानी करना शुरू की, उसने शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया है आरोपी चाचा ने उसकी पुत्री को डराते धमकाते हुए किसी से कुछ ना कहने की धमकी भी दी। जब वह घर लौटी, तो उसकी घबराई  पुत्री ने चाचा द्वारा किए गए उसके साथ गलत काम के बारे में बताया। जिसे सुन उसके होश उड़ गए। 

आनन - फानन में वह पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने देर शाम आरोपी चाचा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल प्रशिक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही देवर पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़े : बसंतकुंज योजना में बनेगा मैंगो पार्क, आठ एकड़ में आम की लगाई जाएंगी 100 से अधिक प्रजाति

 

संबंधित समाचार