Bareilly: मोहर्रम के जुलूस में पुलिस ने डीजे रोका...लोगों ने सड़क पर काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। करगैना से हर साल मोहर्रम की 10 तारीख को जुलूस कर्बला बाकरगंज में जाता है। रविवार की रात करीब 11:45 बजे सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों के साथ डीजे और तख्त के साथ जुलूस बाकरगंज कर्बला जा रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी बीच पुलिस ने जुलूस के साथ चल रहे डीजे को सिटी श्मशान भूमि फाटक पर रोक दिया। पुलिस डीजे को अंदर कर्बला में ले जाने से मना कर रही थी, जिससे नाराज लोगों ने हंगामा करके अपना तख्त भी वापस करने का फैसला किया। किला और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने जब अपनी तख्त सड़क पर रखकर वापस करना शुरू किया।

इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया और पहले उनका डीजे बाकरगंज कर्बला में पहुंचाया। इसके बाद तख्त और लोगों को बाकरगंज कर्बला भेजा। इसके बाद हंगामा कर रहे लोग शांति के साथ कर्बला अपने जुलूस के साथ में गए।

 

संबंधित समाचार