Bareilly: आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में बरेली पुलिस प्रदेश में नंबर वन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में इस बार भी बरेली पुलिस और जिले के सभी थानों को जून में प्रदेश में पहली रैंक मिली है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थानों की जनसुनवाई टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

बरेली जनपद को जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के शत प्रतिशत निस्तारण के चलते पहली रैंक मिली है। इसके अलावा जनपद के थानों कोतवाली, सुभाषनगर, आंवला, फरीदपुर, हाफिजगंज, भुता, कैंट, फतेहगंज पूर्वी, फतेहगंज पश्चिमी, इज्जतनगर, शेरगढ़, बहेड़ी, भोजीपुरा, मीरगंज, शाही, बिथरी चैनपुर, देवरनिया, बारादरी, भमोरा, किला, प्रेमनगर, अलीगंज, सीबीगंज, शीशगढ़, क्योलड़िया, नवाबगंज, बिशारतगंज, सिरौली और महिला थाना ने भी शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहली रैंक हासिल की है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आईजीआरएस में अच्छा प्रदर्शन करने वाली सभी थानों की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

संबंधित समाचार