Lucknow News: परीक्षार्थियों की गाड़ी से सामान उड़ाने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की स्कूटी व बाइक की डिग्गी से जेवर, नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान चुराने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को कृष्णानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल, जेवर, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, करीब एक हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सैयद सैफ निवासी टिकैतराय तालाब कॉलोनी बाजारखाला, मयंक सोनकर निवासी राजा होटल वाली गली अमीनाबाद और राजाजीपुरम के एलडीए कॉलोनी निवासी रूपेश यादव है। डीसीपी ने बताया कि सोमवार को अमेठी के मुसाफिरखाना निवासी मो. वैश ने कृष्णानगर कोतवाली में चोरी धोखाधड़ी व चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि वह बीते शुक्रवार को कृष्णानगर के भोलाखेड़ा स्थित पवन ऑनलाइन सोल्यूशन परीक्षा केंद्र आए थे। केंद्र से बाहर निकलने पर उन्हें अपनी स्कूटी में रखा मोबाइल और दो एटीएम कार्ड गायब मिला। इसके कुछ देर बाद उनके कार्ड से 1.30 लाख रुपये खाते से निकल गए।

इसी तरह सुशांत गोल्फ सिटी निवासी परीक्षार्थी प्रियंका शुक्ला ने भी 11 जून को स्कूटी से जेवर व अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि आरोपी सैयद गिरोह का सरगना है। उस पर लखनऊ, बाराबंकी व प्रयागराज में करीब दस मामले दर्ज हैं। आरोपी मयंक मोबाइल रिपेयरिंग और रुपेश एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

स्कूटी चिन्हित कर मास्टर-की से खोलते थे डिग्गी

आरोपी सैयद सैफ ने पूछताछ में कबूला कि वह परीक्षा केंद्रों के बाहर पहले से खड़े होकर स्कूटी चिह्नित करते है। परीक्षार्थी के केंद्र में जाते ही वे मास्टर-की से स्कूटी डिग्गी खोलकर उसमें रखा सामान चोरी कर लेते थे। आरोपी ने बताया कि मो. वैश की स्कूटी से मिले डेबिट कार्ड से रकम निकाल कर साथी मयंक के आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड का भुगतान किया था। जबकि कुछ रकम की खरीदारी की थी।

यह भी पढ़ेः Lucknow News: रोहतास बिल्डर्स ने प्लॉट के नाम पर सात लोगों से ठगे 72.62 लाख, हजरतगंज कोतवाली में गैंगस्टर भाइयों पर रिपोट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म