थाने में आने वाले हर फरियादी को सुना जाय : एसएसपी
मुरादाबाद,अमृत विचार। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को मझोला थाने का औचक निरीक्षण किया। दोपहर अचानक 12 बजे जैसे एसएसपी निरीक्षण के लिए थाने पहुंचे तो हड़कंप मच गया। उन्होंने अपराध, समाधान दिवस, आगंतुक समेत सभी रजिस्टर चेक किए। मालखाना चेक करने के बाद जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क पर आई …
मुरादाबाद,अमृत विचार। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को मझोला थाने का औचक निरीक्षण किया। दोपहर अचानक 12 बजे जैसे एसएसपी निरीक्षण के लिए थाने पहुंचे तो हड़कंप मच गया। उन्होंने अपराध, समाधान दिवस, आगंतुक समेत सभी रजिस्टर चेक किए।
मालखाना चेक करने के बाद जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क पर आई शिकायत व उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। बोले कि डेस्क में आने वाली शिकायतों का सौ फीसदी निस्तारण किया जाए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के तहत जिले के हर थाने को भ्रष्टाचार मुक्त करने की कोशिश की जा रही है। थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को भी इस अभियान में सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी हैं कि वह थाने में आने वाले सभी फरियादियों को हर संभव न्याय दिलवाएं।
वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड नियमों का पालन करने के साथ ही थाना परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। इस मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस आकाश पटेल व अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
