Delhi-NCR earthquake: दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुवार पूर्वाह्न नौ बजकर पांच मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, रोहतक, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था।

भूकंप से कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात से तेज बारिश, जाम एवं जलभराव झेल रहे लोग आज सुबह भूकंप के तेज झटकों से सहम गए। लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पोस्ट कर सभी के सुरक्षित होने की उम्मीद की है।

उन्होंने लिखा कि उम्मीद है कि भूकंप के बाद सभी सुरक्षित होंगे। सभी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। दिल्ली पुलिस ने भी भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा कि आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हम सभी दिल्लीवासियों की कुशलता की कामना करते हैं।  

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म