पोषाहार वितरण में विभाग पीछे: फरवरी तक हुआ भुगतान, अप्रैल का बांटा पोषाहार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

समय से भुगतान न होने के कारण प्रक्रिया प्रभावित

लखनऊ, अमृत विचार : समय से डिमांड और भुगतान न होने के कारण पोषाहार बनाने वाले टीएचआर प्लांट वितरण में पीछे हैं। स्थिति यह है कि वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों पर अप्रैल माह का पोषाहार बांटा गया है। यदि समय से भुगतान न हुआ तो आगे और वितरण प्रणाली प्रभावित होगी।

जिले में चिनहट, मोहनलालगंज और बीकेटी में टीएचआर प्लांट संचालित हैं। इन प्लांटों पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों और महिलाओं के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पोषाहार तैयार करके बांटा जाता है। इसका भुगतान बाल विकास पुष्टाहार विभाग करता है। स्थिति यह है कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को फरवरी तक का भुगतान मिला है। इससे उत्पादन और वितरण नियमित नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में अप्रैल माह का पोषाहार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटा गया है। कहा जा रहा है कि मार्च का भुगतान प्रक्रिया में है। फिर भी अन्य माह का वितरण पटरी पर आने में काफी समय लगेगा। जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मार्च तक भुगतान हो गया है। जल्द अन्य माह का भुगतान कराकर कमियां दूर करेंगे।

प्लांट में बच्चों के लिए ये बनती सामग्री
  • 6 माह से 3 वर्ष : आटा-बेसन हलवा के पैकेट
  • 3 से 6 वर्ष तक : आटा- बेसन बर्फी के पैकेट
  • 3 से 6 वर्ष : दलिया मूंग दाल खिचड़ी के पैकेट
  • सैम बच्चे : एनर्जी डेन्स हलवा के पैकेट
महिलाओं के लिए ये सामग्री

गर्भवती/धात्री : आटा- बेसन बर्फी के पैकेट
गर्भवती/धात्री : दलिया मूंगदाल खिचड़ी के पैकेट

यह भी पढ़ेः ओडिशा: यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ी जंग... पर हाथ लगी निराशा, आत्मदाह करने वाली छात्रा की हुई मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म