अमेठी: भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का सड़क हादसे में निधन, पार्टी में शोक की लहर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमेठी अमृत विचार I जनपद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई। यह हृदयविदारक हादसा अमेठी बाईपास पर उस समय हुआ, जब उनकी बाइक की टक्कर एक छुट्टा सांड से हो गई। 

घटना में राहुल दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल संजय गांधी अस्पताल, मुंशीगंज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राहुल दुबे की उम्र केवल 27 वर्ष थी। उनका अचानक यूं चले जाना न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए गहरी क्षति है।

इस दुखद खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी पदाधिकारियों व सहयोगियों ने उन्हें एक उभरता हुआ, कर्मठ और मिलनसार नेता बताया, जिनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। राहुल दुबे की असमय मृत्यु पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

ये भी पढ़े : उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन की सख्त कार्रवाई: बिना सूचना अनुपस्थित अधीक्षण अभियंता का वेतन काटा, कम राजस्व वसूली पर अवर अभियंता निलंबित

 

संबंधित समाचार