अमरोहा: सपा की बाइक यात्रा पर पुलिस का पहरा, कमाल अख्तर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। हसनपुर के नुमाइश ग्राउंड से रहरा तक सोमवार को प्रस्तावित सपा की बाइक यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासनिक अफसर सोमवार की सुबह से ही अलर्ट हो गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के कार्यालय पर पुलिस का पहरा बैठ गया और वहां मौजूद लोगों को नजरबंद कर दिया गया। वहीं एसडीएम व सीओ …
अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। हसनपुर के नुमाइश ग्राउंड से रहरा तक सोमवार को प्रस्तावित सपा की बाइक यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासनिक अफसर सोमवार की सुबह से ही अलर्ट हो गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के कार्यालय पर पुलिस का पहरा बैठ गया और वहां मौजूद लोगों को नजरबंद कर दिया गया। वहीं एसडीएम व सीओ कमाल अख्तर के कार्यालय के बाहर मौजूद हैं।
वहीं सोमवार दोपहर सपा किसान यात्रा में पुलिस को चकमा देकर पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के साथ सपा कार्यकर्ता सुखदेव इंटर कॉलेज के ग्राउंड में बैठे गए। पुलिस ने धरने बैठे कमाल अख्तर और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासनिक अफसरों की रणनीति किसी भी हालत में कार्यक्रम को न करने देने की है। उधर सपाई भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। सपाइयों का कहना है कि पुलिस चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर ले, कार्यक्रम हर हालत में होकर रहेगा। इसके मद्देनजर नुमाइश ग्राउंड पर भी पुलिस तैनात की गई है। आशंका जताई जा रही है कि सपाई व पुलिस के बीच नोकझोंक व कहासुनी भी हो सकती है।
उधर, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव के आह्वान पर बाइक यात्रा के मद्देनजर सदर विधायक व पूर्व मंत्री महबूब अली को पुलिस ने किया नजरबंद कर दिया। एसडीएम व सीओ भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात। रास्ते बंद होने की वजह से पूरे शहर में जाम की स्थिति
