मथुरा में भट्ठा मजदूर की बेरहमी से हत्या, पहले मारी गोली फिर, ईंट से कुचल दिया चेहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के सुरीर क्षेत्र में शनिवार को एक ईंट भट्ठा मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह सुरीर थाना क्षेत्र के नगला फोदा के बंबा रोड के पास एक युवक का शव खून से लथपथ मिला। पीड़ित को पहले गोली मारी गई, फिर उसका चेहरा ईंट से कुचल दिया गया।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और परिजनों के पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया गया। पीड़ित की पहचान गौरव के रूप में हुई है, जो ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंटें लादने का काम करता था। वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे काम के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह आठ बजे उसका शव नगला फोड़ा रोड पर बनके के पास एक जामुन के पेड़ के पास मिला।  

संबंधित समाचार