Video : सावन में शिवमय हुई नाथनगरी, आर्ट ऑफ लिविंग ने रुद्र पूजा का किया आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सावन में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्म का वातावरण है। शिवालयों में जयकारे गूंज रहे हैं। गंगाजल लेकर शिवभक्तों के जत्थे, उमड़ते चले आ रहे हैं। नाथनगरी शिवमय नजर आ रही है। ऐसे भक्तिमय माहौल में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने सनसिटी विस्तार में भव्य रुद्र पूजा का आयोजन किया। 

सनसिटी विस्तार में वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ रुद्र पूजन का सिलसिला चला। बैंगलुरू आश्रम से आईं साध्वी कन्केश्वरी और वेदा पंडितों ने पूजन संपन्न कराया। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के अलावा अन्य भक्तगण भी शामिल हुए। इसी तरह सुपरसिटी और परसाखेड़ा क्षेत्र स्थित घरों और फैक्ट्रियों में भी रुद्र पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

वैदिक धर्म संस्थान की समन्वयक श्वेता कुनार ने बताया कि सावन मास के दौरान रुद्र पूजा का विशेष महत्व होता है। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के अलावा भी तमाम श्रद्धालु शामिल होते हैं। रुद्र पूजा के दौरान वैदिक मंत्रो के सामूहिक उच्चारण से पर्यावरण शुद्ध होता है। वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता। मन को शांति मिलती है।

यह भी पढ़ें:-आगरा अवैध धर्मांतरण गिरोह का सरगना अब्दुल दिल्ली से गिरफ्तार, 1990 में किया था धर्म परिवर्तन, बड़ी मात्रा में धार्मिक पुस्तकें बरामद

संबंधित समाचार