गोंडा: चार नाबालिगों की मदद से युवती के साथ किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र में दलित युवती के साथ चार नाबालिगों की मदद से युवक ने दुष्कर्म किया। शनिवार को 19 वर्षीय दलित युवती गन्ने के खेत से गेड़ लेने गई थी, तभी बराबर के खेत में गन्ना छील रहे युवक ने अपने चार नाबालिग दोस्तों की मदद से जान से मारने …

गोंडा, अमृत विचार। जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र में दलित युवती के साथ चार नाबालिगों की मदद से युवक ने दुष्कर्म किया। शनिवार को 19 वर्षीय दलित युवती गन्ने के खेत से गेड़ लेने गई थी, तभी बराबर के खेत में गन्ना छील रहे युवक ने अपने चार नाबालिग दोस्तों की मदद से जान से मारने की धमकी देकर उस साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के पिता की तहरीर के मुताबिक पीड़िता शनिवार दिन में 1:30 बजे घर से गन्ने के खेत से गेड़ लाने के लिए गई थी। इस दौरान बगल के खेत में गन्ना छील रहे युवक ने अपने चार नाबालिग दोस्तों की मदद से युवती को गन्ने के खेत में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वहीं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि, मनीष (19) नाम के युवक ने अपने चार नाबालिग दोस्तों की मदद से एक 19 वर्षीय युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पिता की तहरीर पर मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि घटना को अंजाम देने में सहयोग करने वाले चार नाबालिग बालकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार