लखनऊ में मूसलाधार बारिश : गोमती नगर में साइबर टावर का छज्जा गिरने से युवक की मौत, तस्वीरों से देखें हालात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गोमती नगर स्थित साइबर टावर में शुक्रवार शाम एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें इमारत का छज्जा गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जब अचानक टावर का छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक उस समय बारिश से बचने के लिए इमारत के छज्जे के नीचे खड़ा था, तभी छज्जा उस पर आ गिरा।

हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और आनन-फानन में उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रवि वर्मा के रूप में हुई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, राजधानी लखनऊ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे राजधानी वासियों को शाम करीब 4 बजे गर्मी से राहत मिली है। सबसे पहले तेज हवा चली उसके बाद मूसलाधार वर्षा हुई। इसी दौरान गोमती नगर के विभूतिखंड इलाके में साइबर टॉवर का छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट में युवक रवि वर्मा आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई है।

तस्वीर
आलमबाग क्षेत्र स्थित ताल कटोरा रोड पर आंधी पानी से गिरा पेड़


कृष्णा नगर में बारिश के चलते जलभराव

कृष्णा नगर के फिनिक्स मॉल के पास लगभग 1 घंटे की बारिश में रोड पर पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

फिनिक्स मॉल


लखनऊ के इन इलाकों में बारिश ने बिगाड़ा हाल

लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में एक घंटे की बारिश ने तबाही मचा दी है। हुसैनगंज से बापू भवन तक ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, और सड़कों पर जल भराव के कारण जाम लग गया है। नरही और हजरतगंज चौराहे पर हालात और भी खराब हैं। जल भराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

हजरतगंज चौराहा

बारिश के बाद जाम

यह भी पढ़ेः लखनऊ की बदलेगी सूरत, मोतीझील के पास बनाया जाएगा मोती पार्क, री-डिजाइन होगा चरक चौराहे

संबंधित समाचार