अमरोहा में भारत बंद का मिलाजुला असर, साप्ताहिक बंदी के चलते बंद रही दुकानें
अमरोहा, अमृत विचार। जनपद में भारत बंद का असर मिलाजुला दिखाई दिया। हालांकि शहर में साप्ताहिक बंदी की वजह से अधिकांश दुकानें बंद रही, तो कुछ दुकानें खुली रही। गजरौला में किसानों को अतराशि आने से रोकने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता इंदिरा चौक पर धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन भानु के …
अमरोहा, अमृत विचार। जनपद में भारत बंद का असर मिलाजुला दिखाई दिया। हालांकि शहर में साप्ताहिक बंदी की वजह से अधिकांश दुकानें बंद रही, तो कुछ दुकानें खुली रही। गजरौला में किसानों को अतराशि आने से रोकने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता इंदिरा चौक पर धरने पर बैठ गए।

भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर के नेतृत्व में किसान हाईवे पर पहुंच रहे हैं। जहां हाईवे जाम कर भारत बंद में सहयोग करेंगे। भारत बंद को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने आ रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हसनपुर और मंडी धनोरा में भी बंद का मिला-जुला असर दिखाई दे रहा है।

हसनपुर में भारत बंद को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात।

