मुरादाबाद: अटल आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ सीएम योगी ने ली सेल्फी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने 79 करोड़ से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी ली। इसके बाद उन्होंने छात्र छात्राओं से संवाद कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं से मिलकर उनके बातचीत की। अपने मुख्यमंत्री से मिलकर छात्र-छात्राएं भी गदगद नजर आए।

बैग सीएम

कोरोना महामारी के दौरान जो बच्चे बेसहारा हो गए उनके लिए अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने बैग और पाठ्य सांमग्री का वितरण भी किया।

दिव्यांगता

सीएम ने उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया गया। जिसमें निर्माण कामगार एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत चेक वितरित किए गए।

संबंधित समाचार