सीतापुर : पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड के दोनों शूटर मुठभेड़ में ढेर, घोषित था एक-एक लाख का इनाम

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

सीतापुर, अमृत विचार। पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड में वांछित एक-एक लाख के इनामी एसटीएफ और सीतापुर पुलिस की संयुक्त टीम की मुठभेड़ में ढेर हो गए। तड़के हुई मुठभेड़ हरदोई बार्डर स्थित पिसावां इलाके में हुई है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सीतापुर जनपद के महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिनदहाड़े लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मिश्रिख के राजू और संजय पिछले पांच माह से वांछित थे, इन पर एक लाख का इनाम घोषित था।

पुलिस को इनपुट मिला कि ये दोनों अपराधी हरदोई बार्डर के नजदीक देखे गए हैं। इसी के बाद पुलिस टीम बनाकर इनकी घेराबंदी हुई। पकड़ने का प्रयास हुआ तो बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के गोली लगी। पहले इन्हें सीएचसी पिसावां ले जाया गया।

बाद में पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने दोनों अपराधियों को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा लाए गए दोनों लोग मृत अवस्था में थे, मृत घोषित करने के बाद इन्हें अस्पताल का मॉरचरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस ने इनका नाम राजू और संजय बताया है।

संबंधित समाचार