UP सरकार पर बड़ी कार्रवाई: नेपाल से सटे 7 जिलों में जमकर गरजा का बुलडोजर, 130 अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, 223 को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई की गयी। इस दौरान कुल 298 अवैध मस्जिद, ईदगाह, मदरसे और मजार को चिन्हित किया गया जबकि 223 अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी की गयी। 

वहीं, 198 अवैध निर्माण को सील करते हुए 130 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। सीएम योगी का बुलडोजर पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में अवैध निर्माण पर खूब गरजा। वहीं, सबसे अधिक श्रावस्ती में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गयी। 

श्रावस्ती के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि इंडो नेपाल बार्डर के 10 किमी के मध्य सरकारी भूमि और निजी भूमि पर बने अवैध मजिस्द, ईदगाह, मदरसे और मजार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में योगी सरकार के निर्देश पर श्रावस्ती में अब तक 149 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 149 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 140 अवैध निर्माण को सील किया गया।

वहीं, 37 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। डीएम ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभी भी कार्रवाई जारी है। लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि जिले में कुल 13 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया। इनमें से 1 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 10 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 3 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। 

इसी तरह महराजगंज में 45 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 45 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 24 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 31 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। सिद्धार्थनगर में 23 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से दो अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। 

वहीं, बहराइच में 25 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 25 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 5 अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही 15 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। पीलीभीत में 2 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इन दोनों ही अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

वहीं, बलरामपुर में 41 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 1 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 19 अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। सरकार के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमावर्ती इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ श्रावस्ती ने सबसे अधिक कार्रवाई की। 

यह भी पढ़ें:-UP Cabinet: कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अटल बिहारी वाजपेयी छात्रवृत्ति योजना को मिली मंजूरी

संबंधित समाचार