शाहजहांपुर: घर में घुसकर तोड़े हाथ-पैर फिर गोली मारकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में मंगलवार को दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़ दिये और बाद में उसे गांव के बाहर ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की …

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में मंगलवार को दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़ दिये और बाद में उसे गांव के बाहर ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।

तिलहर थाना क्षेत्र के राजूपुर गांव में रहने वाले राजीव कुमार (40) के घर में सुबह करीब 12 हमलावर घुस गये और उसे बुरी तरह मारा-पीटा। जब परिजन उसे बचाने आए तो हमलावरों ने हवाई फायरिंग करके उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने राजीव के दोनों हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए। बाद में वह उसे मरणासन्न हालत में उठाकर गांव के बाहर ले गए जहां एक बाग में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी है, जो लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे फिलहाल हालात के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार