Bareilly: हाफिजगंज के पास खंती में घुसी बस...सवार 69 यात्रियों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन के मौके पर ट्रेनों और बसों में बैठने की आपाधापी शनिवार को दिखी। इस बीच बरेली-पीलीभीत हाईवे पर सड़क हादसा पेश आया। एक रोडवेज बस एक्सल टूटने के बाद खंती में घुस गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

मामला शनिवार सुबह का है, पीलीभीत डिपो की बस करीब 69 यात्रियों को लेकर जा रही थी। बस हाफिजगंज थाना के सिथरा गांव पास पहुंची तो अचानक उसका एक्सल टूट गया। जिससे बेकाबू बस सड़क किनारे खंती में घुस गई और उसका पहिया फंस गया। हादसे में पांच यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल गया गया था। जो यात्री घायल हैं, उनको भी मामूली चोटें आई हैं।

बस गड्ढे में गिरने के बाद आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। जानकारी मिलने के बाद हाफिजगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार किया गया। सभी यात्रियों को दूसरे वाहनों से आगे के लिए रवाना किया गया।

संबंधित समाचार