मुरादाबाद: घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग महिला नदी में कूदी...घंटों तलाश के बाद नहीं मिला सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिलारी, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव ढाक वाला मंझरा सहसपुरी में घरेलू कलह से परेशान होकर एक वृद्धा ने लपकना नदी में छलांग लगा दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार सरोज(65) पत्नी जयपाल लंबे समय से पारिवारिक तनाव से जूझ रही थीं। शुक्रवार सुबह उन्होंने लपकना नदी में छलांग लगा दी। डिलारी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने करीब दस गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश अभियान चलवाया, लेकिन करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। 

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जमा हो गई। परिजनों ने बताया कि सरोज मानसिक रूप से काफी दिनों से परेशान थीं। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि परिवार में विवाद की बात सामने आ रही है। महिला ने खुद नदी में कूदकर आत्महत्या की है। फिलहाल गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।

संबंधित समाचार