देश में यूपी दूसरी सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था, सकल राज्य घरेलू उत्पाद 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 8.9 प्रतिशत पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

तमिलनाडु 11.19 प्रतिशत जीएसडीपी दर के साथ देश में पहले स्थान पर

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में तेजी से वृद्धि हो रही है जो 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 8.9 प्रतिशत हो गई है। इस वृद्धि के साथ उत्तर प्रदेश देश में दूसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला राज्य बन गया है। तमिलनाडु 11.19 प्रतिशत जीएसडीपी दर के साथ पहले स्थान पर है।

भारत सरकार की सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने यह रिपोर्ट जारी की है। इसे मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करके साझा भी किया है। लिखा है कि प्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में तेज वृद्धि हो रही है। राज्य की जीएसडीपी (अर्थव्यवस्था) 5.5 प्रतिशत से आगे निकलते हुए अब 8.9 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है। इस उछाल के साथ ही उत्तर प्रदेश देश में दूसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला राज्य बन गया है। पहले नंबर तमिलनाडु है, जिसकी जीएसडीपी दर इस समय 11.19 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार छोटे राज्यों में अरुणाचल और मेघालय की जीएसडीपी दर 9.66 प्रतिशत दर्ज की गई है। गुजरात, गोवा, लद्दाख, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड के आंकड़े शामिल नहीं किए गए हैं। अवस्थी ने लिखा है कि यह नया उत्तर प्रदेश है, जो पूरी गति से से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः UP Monsoon Session: 'विजन 2047' संसद में आज होगा पेश, 24 घंटे चलेगी बहस, CM योगी करेंगी चर्चा की शुरुआत

संबंधित समाचार