बरेली : तीन दिन शहर के कई परिषदीय विद्यालय रहेंगे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार : आला हजरत उर्स में भारी भीड़ के पहुंचने के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए विद्यालयों को तीन दिन तक बंद करने के आदेश दिए हैं। बीएसए संजय सिंह ने आदेश जारी किया कि 18, 19 और 20 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय कहरवान व बिहारीपुर, कंपोजिट विद्यालय मॉडल किशोर बाजार को बंद रखा जाएगा।

इसके साथ ही उर्स के अंतिम दिन 20 अगस्त को नगर क्षेत्र के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े सभी स्कूलों के साथ ही कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और तकनीकी संस्थान भी बंद रहेंगे। वहीं परिषदीय विद्यालयों में 18 से 23 अगस्त तक होने वाली सत्र परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को पत्र जारी कर कक्षा 1 से 8 की परीक्षाएं 25 से 30 अगस्त तक कराने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार