भारत के एक भी खिलाड़ी को नहीं मिली ICC ODI Allrounder Rankings 2025 के टॉप-5 में जगह, ये है शीर्ष खिलाड़ियों की लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

ICC ODI Allrounder Rankings 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पुरुष वनडे ऑलराउंडरों की नवीनतम रैंकिंग जारी की है। इस बार की रैंकिंग में एशियाई खिलाड़ियों का वर्चस्व स्पष्ट है, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। विशेष रूप से अफगानिस्तान के क्रिकेटरों ने टॉप-2 स्थानों पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी शीर्ष पांच में शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि इस सूची में भारत का एक भी खिलाड़ी जगह नहीं बना सका। आइए जानते हैं कि टॉप-5 में कौन से खिलाड़ी शामिल हैं और उनकी रैंकिंग क्या है।

1. अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)  

अफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई 296 रेटिंग अंकों के साथ पहले पायदान पर कायम हैं। उन्होंने 2025 में लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर अपने करियर की सर्वोच्च रेटिंग हासिल की। यह उनके लिए अब तक का सबसे बड़ा उपलब्धि मानी जा रही है।

2. मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)  

अनुभवी ऑलराउंडर और अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी 292 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। नबी लंबे समय से अफगानिस्तान टीम के मजबूत स्तंभ रहे हैं। 2017 में ग्रेटर नोएडा में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 350 रेटिंग हासिल की थी।

3. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)  

जिम्बाब्वे के प्रमुख ऑलराउंडर सिकंदर रजा 290 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वे बल्ले और गेंद दोनों से अपनी टीम के लिए लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। 2024 में बुलावायो में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 299 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्राप्त की थी।

4. मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश)  

बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज 249 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2022 में मीरपुर में भारत के खिलाफ अपने करियर की सर्वोच्च 295 रेटिंग हासिल की थी।

5. माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड)  

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल 246 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 2025 में बे ओवल में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग दर्ज की थी।

यह भी पढ़ेंः Aisa Cup: एशिया कप में शुभमन गिल को फिट करना बड़ी चुनौती... 19 अगस्त को होगा खिलाड़ियों का ऐलान, इन टॉप प्लेयर्स को लेकर बना सस्पेंस

संबंधित समाचार