बदायूं : एसएसपी ने बदले पांच निरीक्षकों और सात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र, 13 पुलिस वाले इधर से उधर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पांच निरीक्षक, सात उपनिरीक्षक समेत 13 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। इस्लामनगर के प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह के निलंबित होने पर जनपदीय अंगुलि चिंह्न इकाई के प्रभारी नरेश कुमार सिंह को इस्लामनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसएसपी ने तत्काल अनुपालन करने को निर्देशित किया है। 

मानवाधिकर प्रकोष्ठ के प्रभारी विजय बहादुर सिंह को सिविल लाइन का निरीक्षक अपराध और बिनावर के निरीक्षक अपराध सहंसरवीर सिंह को बिसौली का निरीक्षक अपराध बनाया गया है। इनके अलावा बिल्सी के निरीक्षक अपराध विनोद कुमार मौर्य को वजीरगंज का निरीक्षक अपराध, वजीरगंज के निरीक्षक अपराध बाबूराम गौतम को बिल्सी का निरीक्षक अपराध बनाया गया है। वहीं अपराध शाखा के निरीक्षक महेंद्र सिंह मुजरिया के निरीक्षक अपराध बने हैं। 

जवाहरपुरी पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित कुमार को थाना अलापुर की ककराला चौकी इंचार्ज, मूसाझाग के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज बनाने के अलावा थाना मुजरिया के उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह को बगरैन चौकी इंचार्ज बनाया गया है। जरीफनगर के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार त्यागी को मूसाझाग, वजीरगंज के भोजराज सिंह को न्यायालय सुरक्षा, पुलिस लाइन के अवधेश कुमार को महिला थाना और पुलिस लाइन के ही महेंद्र सिंह को बिसौली कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

संबंधित समाचार