शाहजहांपुर : चित्रकूट का रानीपुर टाइगर रिजर्व होगा तेंदुआ का घर...एक माह से थी दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुटार, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव चांदपुर में कई दिनों से तेंदुआ डेरा जमाये बैठा था। वह दर्जनों जानवरों को अपना निवाला भी बना चुका था। व गांव के किनारे ही चहल कदमी करता रहता था। जिस पर चांदपुर के ग्रामीण खेतों में काम करने से भी डर रहे थे और अपने पशुओं की रखवाली दिन रात जाग कर कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रेंजर के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। जिस पर डीएफओ विनोद कुमार के निर्देश पर विगत 5 अगस्त को चांदपुर में दो सीसीटीवी कैमरे ट्रैप व दो पिंजरे लगाए गए थे।

उधर तेंदुए को पिंजरे में कैद करने के लिए एक बकरी को पिंजरे में बांधकर रखा गया था। जिस पर रविवार की रात तेंदुआ बकरी की आवाज सुनकर पिंजरे में जा पहुंचा और कैद हो गया था। सोमवार की सुबह वनकर्मियों ने जब पिंजरा देखा तो तेंदुआ पिंजरे में कैद था। जिस पर रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने तेंदुए को खुटार वन रेंज कार्यालय मैलानी स्थित लेकर चले गए थे। जहां पर डीएफओ विनोद कुमार, एसडीओ डॉ सुशील कुमार वन रेंज कार्यालय पहुंचे और उच्चाधिकारियों को तेंदूए के कैद होने की सूचना दी। 

जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। जिस पर वह पूर्ण रूप से स्वस्थ पाया गया। उसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर जनपद चित्रकूट के रानीगंज टाइगर रिजर्व में तेंदुए को छोड़ने के निर्देश जारी हुए। निर्देश जारी होते ही खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव, वनरक्षक संदीप यादव, माली अशोक वाजपेई व अन्य वन कर्मियों को साथ लेकर तेंदुए को चित्रकूट रानीगंज टाइगर रिज़र्व लेकर पहुंचे और वहां पर चित्रकूट के डीएफओ व एसडीओ के समक्ष टाइगर रिजर्व में तेंदुए को छोड़ दिया गया।

संबंधित समाचार