रामपुर: देवर के साथ दवा लेकर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत
रामपुर,अमृत विचार। देवर के साथ दवाई लेकर लौट रही महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल को मुरादाबाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी 28 वर्षीय महिला बब्बो अपने देवर मोहम्मद साहिल के साथ शाहबाद से दवा लेकर घर लौट रही थी।बताया कि इसी दौरान मित्तरपुर गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। महिला नीचे गिर पड़ी।
गिरने से बब्बो के सिर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए महिला को टीएमयू अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पति भूरा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी गमगीन माहौल बना हुआ है।
