पहले तमंचा ताना फिर अधिवक्ता को लाठियों से पीटा, नकदी लूटकर फरार हो गए असलहाधारी दबंग

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: दुबग्गा इलाके में मंगलवार की शाम असलहाधारी दबंगों ने एक अधिवक्ता पर डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने सिर में तमंचा सटा कर 10 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। पीड़ित अधिवक्ता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। बाजनगर निवासी अधिवक्ता शानू अली मंगलवार शाम हरदोई रोड पर शिफा हास्पिटल के पास मौजूद थे। 

हाजी कॉलोनी निवासी हवलदार, उसके दो बेटे आरिफ व आसिफ, जब्बार व उसके दो बेटे मुन्ना और नावेद ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सिर में तमंचा सटा कर जान से मारने की धमकी दी और उसकी जेब से 10 हजार नकदी भी छीन ली। शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

ये भी पढ़े : ISS मिशन का अनुभव शेयर कर बोले शुभांशु शुक्ला, हमारे कैप्सूल, रॉकेट से अंतरिक्ष यात्रा करेगा हर कोई

संबंधित समाचार