डिप्टी सीएम सख्त, अब पीलीभीत के सीएमएस महिला अस्पताल पर होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल में पहुंचने वाली महिलाओं को सही इलाज न मिलने की शिकायतों को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गम्भीरता से लिया है। सीएमएस महिला अस्पताल पर आरोप पत्र देकर कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची रही।

बता दें कि जिला महिला अस्पताल में पिछले काफी समय से अव्यवस्थाएं हावी है। कई प्रसूताओं की मौत के बाद परिवार ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। मामलों में जांच टीम गठित की गई। कुछ मामलों में आरोप सिद्ध भी हुए लेकिन एक्शन नहीं लिया जा सका। इसे लेकर कई मामले शासन तक गए और एक में तो मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया। जिसके बाद कार्रवाई की तलवार लटकी हुई थी। इसके बाद भी लापरवाही सामने आती थी। गुरुवार को शासन स्तर से सख्ती की गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महिला को सही उपचार न मिलने के मामले में जिला महिला अस्पताल के सीएमएस के प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध आरोप पत्र  देकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। इसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। जिसके बाद जिला स्तर पर खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस मामले में डिप्टी सीएम के आदेशों की जानकारी करने में जुटे रहे।

संबंधित समाचार