Hoshiarpur LPG Tanker Blast: होशियारपुर टैंकर में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, दो की मौत, 18 घायल, कई लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

होशियारपुर, पंजाब। शुक्रवार रात होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर मंडियाला अड्डा के निकट एक एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से दो लोगों की जान चली गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में आग ने तेजी से आसपास की 15 दुकानों और 4-5 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। 

जिलाधिकारी आशिका जैन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि टैंकर की किसी अन्य वाहन से टक्कर के बाद आग भड़की। जैन ने बताया कि दमकल और एम्बुलेंस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा, "स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद ही नुकसान और कारणों का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा।"

सिविल सर्जन पवन कुमार ने बताया कि होशियारपुर सिविल अस्पताल में दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 18-20 घायलों का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल 5-6 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में भेजा गया है।

यह भी पढ़ेंः Chamoli Cloudburst: थराली में फटा बादल... घरों में घुसा मलबा, दो लापता, बंद हुए स्कूल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात