पत्नी से मामूली झगड़े में युवक ने मारी गोली: अस्पताल में इलाज जारी, आरोपी पति की तलाश 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: कैसरबाग के जंबूर खाना इलाके में शुक्रवार रात झगड़े के दौरान पति ने राशिदा बानो (30) को गाली मार दी। फायरिंग के दौरान गोली कमर को छूती हुई निकल गयी। परिजन ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्रा ने बताया कि हरदोई निवासी इस्लाम सरोजनीनगर स्थित कमला पसंद की फैक्ट्री में काम करता है। इस्लाम ने कैसरबाग के जबूंर खाना निवासी राशिदा से तीन माह पहले दूसरी शादी हुई थी। राशिदा की पहले शादी हो चुकी थी। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। 

राशिदा के घरवालों ने बात करने के लिए इस्लाम को बुलाया था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे इस्लाम राशिदा के घर पहुंचा। जहां दोनों में दोबारा विवाद हो गया। बात बढ़ने पर इस्लाम ने पहले पीटा, फिर असलहा निकालकर गोली चला दी। गोली राशिदा की कमर को छूते हुए निकल गई। इस बीच मौका पाकर इस्लाम भाग निकला।

ये भी पढ़े : लखनऊ में आधार कार्ड शिविर का आयोजन : स्टूडेंट करा सकेंगे फोटो और पता अपडेट

 

 

संबंधित समाचार