'ग्रामीण परिवेश का अनुभव, पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद' फैम ट्रिप 2025 का सफल आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार, लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने ग्रामीण पर्यटन कॉन्क्लेव-2025 के दूसरे दिन शुक्रवार को एक विशेष फैमिलियराइजेशन ट्रिप (फैम ट्रिप) का आयोजन किया। इसमें मेहमानों ने खेतों की पगडंडियों पर चलते हुए ग्रामीण परिवेश का अनुभव लिया, पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा, लोककला और संस्कृति को करीब से देखा तथा स्वयं सहायता समूहों के हुनर की सराहना की। 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि गांव केवल भौगोलिक स्थान नहीं हैं, बल्कि भारत की जीवंत धरोहर और असली पहचान हैं। हमारी परंपराएं, संस्कृति और मूल जीवनशैली गांवों से ही निकलकर दुनिया तक पहुंचती हैं। विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया ने कहा, पर्यटन केवल दर्शनीय स्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मा की तलाश का माध्यम बन चुका है।

ये भी पढ़े : लखनऊ में कांसेप्ट हेड क्वार्टर में चल रहे हुक्का बार पर छापा: मैनेजर-मालिक फरार, एक गिरफ्तार