संभल : फर्जी बैनामा के आधार पर जमीन पर अवैध कब्जा करने में सात पर FIR
बहजोई, अमृत विचार। फर्जी बैनामा के आधार पर दो महिलाओं की 670 गज भूमि हड़पने के प्रयास के मामले में डीआईजी के आदेश पर सात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
बहजोई के मोहल्ला कुम्हारन निवासी सुनीता देवी पत्नी बादशाह सिंह ने डीआईजी मुरादाबाद के यहां प्रार्थना पत्र दिया कि उसके व पुष्पा देवी पत्नी ओमवीर के दो संयुक्त आवासीय प्लाट करीब 670 वर्ग गज गांव फतेहपुर शरीफ नगर में स्थित हैं। ईंटों से चारदीवारी कराकर पुताई कर रखी थी।
3 जनवरी को कमलेश पत्नी कृष्ण वीर, देव्पल पुत्र रामपाल सिंह, पप्पू पुत्र विक्रम निवासी गांव चाटन, बृजेश पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी गांव रुदायन, हो राम पुत्र सौदान सिंह ग्राम करछली, अशोक पुत्र रामनिवास निवासी सिकरौरा उनके प्लांट पर आ गए। उसके व परिवार के साथ गाली गलौज व मारपीट कर निर्माण रोकने का असफल प्रयास किया। निर्माण सामग्री की लूटपाट कर कर ले गए। तब पुलिस की मदद से हमलावरों को रोका गया। बहजोई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
