UP: मां को पूरा यकीन...बेटा नहीं कर सकता आत्महत्या, मकान मालिक से भी था सपना का अफेयर

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बहजोई, अमृत विचार। चार माह पहले प्रेम विवाह के बाद पति द्वारा पत्नी पर जानलेवा हमले करने के बाद खुद फंदे पर लटक कर जान देने की कहानी पर मृतक की मां भरोसा नहीं कर रही है। वह कह रही है कि उसके बेटे की साजिश रच कर हत्या की गई। कहा कि उसकी बेटी पायल दरवाजा खोलने के लिए छत पर पहुंची तो दो लोग छत से कूद कर फरार हो गए। बहू इतनी घायल अवस्था में अकेले इस्लामनगर कैसे पहुंच गई।

बहजोई के मोहल्ला मुराव टोला निवासी करण मौर्य की मां सीमा ने कहा कि करण से शादी करने से पहले सपना एक लड़के के साथ रहती थी। कुछ महीने के बाद उसके बेटे को सपना ने अपने बस में कर लिया था। उसके लाख मना करने पर भी उसके बेटे ने सपना से मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद करण को सपना के पहले प्रेमी ने धमकी दी थी।


दो लोग जो छत से कूद कर भाग गए
सीमा ने कहा कि वह अपने गांव दिलगोरा से 8 वर्षीय बेटी के साथ आई थी। अंदर से दरवाजा लगा हुआ था तो बेटी को पड़ोसी की छत से उतर कर दरवाजा खोलने के लिए भेजा था। बेटी छत से दरवाजा खोलने पहुंची तो दो लोग घर से निकाल कर भाग गए। वऐ कौन लोग थे, उसकी बेटी भी नहीं जानती क्योंकि वह वह छोटी है। उसने उन्हीं दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें-Moradabad : ग्रोथ सेंटर में एक बार फिर तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत

संबंधित समाचार