बदायूं : महिला पर तमंचा और बेटे पर चाकू तानकर घर से चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रविवार रात चोरों ने वाजिदपुर गांव के बाहर बने मकान को बनाया निशाना

बदायूं, अमृत विचार: एक घर चोरी करते समय महिला की नींद खुल गई। चोर ने महिला और उसकी बेटे पर तमंचा व चाकू रख दिए। महिला के कानों के कुंडल खींचे और घर कर दरवाजा खोलकर भाग गए। महिला की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने चोरों की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी सरोजा ने तहरीर देकर बताया कि उनका घर गांव के बाहर खेत में बना हुआ है। आसपास कोई और मकान नहीं है। रविवार रात वह अपने बच्चों के साथ घर के भीतर और पति पान सिंह छत पर सो रहे थे। रात में लगभग एक बजे तीन चार छत के रास्ते उनके घर में घुसे। कमरे में बक्से में रखे चांदी की एक जोड़ी तोड़िया, 18200 रुपये नगद, कीपेड मोबाइल, एक टार्च, तांबे के पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। सोते समय महिला के नाम से सोने की लौंग भी निकाल ली। फिर वह कानों से कुंडल निकाल रहे थे। सरोजा जाग गईं। एक चोर ने उनकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। दूसरे चोर ने महिला की बेटी पर चाकू रख दिया। साथ ही तीसरे चोर ने कानों से कुंडल खींच लिए। दरवाजा खोलकर फरार हो गए। महिला के अनुसार उसने एक चोर को पहचान लिया है। महिला की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची लेकिन चोरों की तलाश नहीं हो सकी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार