Bareilly : 45.93 लाख पौधों में कितने जीवित, जानने को स्थलीय सत्यापन शुरू
बरेली, अमृत विचार। जनपद में रोपे गए 45.93 लाख पौधों की असलियत जानने को स्थलीय सत्यापन कराया जा रहा है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 26 अधिकारियों को नामित करते हुए अंतर विभागीय जांच शुरू कराई है। सत्यापन रिपोर्ट 15 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जन आंदोलन के तहत रोपे गए लाखों की संख्या में पौधों में कितने जीवित रह गए हैं, जांच में इसकी सही स्थिति सामने आ जाएगी। पौधरोपण और जियो टैगिंग में किए गए फर्जीवाड़ा करने वालों का सच भी उजागर हो आएगा।
मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद में 26 सरकारी विभागों की ओर से रोपे गए 3955400 और वन विभाग ने 6.37 लाख रोपे गए पौधों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए जिला वृक्षारोपण समिति के माध्यम से अंतर विभागीय जांच समितियां गठित की हैं। जिलाधिकारी ने अंतर विभागीय टीमें गठित कर अन्य विभागों द्वारा राेपित किए पौधों के रोपण क्षेत्रों के भौतिक स्थलीय सत्यापन के साथ-साथ पौधरोपण की सफलता का आकलन करने के लिए 26 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
सत्यापान रिपोर्ट तैयार करने के लिए अधिकारियों को तालिका भी भेजी गई है। इसमें विकास खंड, ग्राम पंचायत, स्थल का नाम, रोपित पौधों की संख्या, जीवित पौधों की संख्या, सफलता प्रतिशत, वृक्षारोपण पंजिका संधारित है या नहीं, क्या संधारित वृक्षारोपण पंजिका का निरीक्षण किया गया या नहीं आदि बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रोपे गए पौधों का सत्यापन 15 दिन में पूरा कर रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
इन विभागों ने रोपे पौधे, ये जांच अधिकारी बनाए
विभाग का नाम रोपे पौधे जांच अधिकारी
पर्यावरण विभाग 82 हजार संभागीय परिवहन अधिकारी
ग्राम्य विकास विभाग 2.15 लाख जिला पंचायत राज अधिकारी
राजस्व विभाग 1.81 लाख जिला कृषि अधिकारी
पंचायती राज विभाग 2.19 लाख उप निदेशक कृषि
आवास विकास 25 हजार अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण
औद्योगिक विकास 12800 प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक
नगर निगम 62100 सचिव बरेली विकास प्राधिकरण
नगर पालिका/पंचायतें 56300 अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
लोक निर्माण 15200 अधिशासी अभियंता रुहेलखंड नहर
सिंचाई एवं जल संसाधन 8900 सहायक आयुक्त निबंधक सहकारिता
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति 8900 अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड
रेशम विभाग 25 हजार जिला उद्यान अधिकारी
कृषि विभाग 684300 उपायुक्त श्रम एवं रोजगार
पशुपालन विभाग 8400 जिला विद्यालय निरीक्षक
सहकारिता विभाग 11900 मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
उद्योग विभाग 13800 क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण बोर्ड
ऊर्जा विभाग 7100 मुख्य चिकित्सा अधिकारी
माध्यमिक शिक्षा 20400 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
बेसिक शिक्षा 25300 जिला विकास अधिकारी
प्राविधिक शिक्षा 8300 उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र
उच्च शिक्षा 25900 अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड 1
श्रम विभाग 5400 अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1
स्वास्थ्य विभाग 12 हजार क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी
रक्षा विभाग 9000 सहायक श्रमायुक्त
उद्यान विभाग 266000 अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि
गृह विभाग 11400 अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण
