Bareilly : कैंट में बसाई जा रही थी अवैध कॉलोनियां, दोनों पर चला BDA का बुलडोजर
बरेली, अमृत विचार। बीडीए के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को कैंट क्षेत्र के बारीनगला गांव में बिना नक्शा पास कर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
बारी नगला में सुनील कुमार की ओर वसे लगभग 2000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के अवैध रूप से भूखंडों का चिह्नांकन और सड़क निर्माण कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। वहीं लाल फाटक रोड पर वीरेंद्र पाल भी करीब 1500 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना अनुमति के कॉलोनी का विकास कार्य करा रहे थे।
दोनों निर्माण को बीडीए ने ध्वस्त कर दिया। बीडीए ने लोगों से कहा कि बिना प्राधिकरण की स्वीकृति से निर्माण न किया जाए, अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत बिना स्वीकृत मानचित्र के कॉलोनी विकसित करना और भूखंड बेचना पूरी तरह अवैध है।
