लखनऊ: जमानत पाने के लिए रेप पीड़िता से की शादी, फिर दहेज के लिए किया प्रताड़ित, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मलिहाबाद/लखनऊ, अमृत विचार। जेल से जमानत पाने के लिए आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता से शादी कर ली।शादी के बाद वह उसपर दहेज में 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। मांग पूरी न होने पर आरोपी ने दूसरे के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता की तहरीर पर रहीमाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि रहीमाबाद निवासी युवक ने वर्ष 2021 में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। इसपर पीड़िता ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जेल जाने के बाद आरोपी को वर्ष 2022 में कोर्ट से इस शर्त पर जमानत मिली थी कि वह पीड़िता से शादी करेगा।

जमानत पाने के लिए आरोपी ने वर्ष 2023 में उसके साथ शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद से आरोपी पति और उसके घरवालों ने दहेज में 10 लाख रुपए की मांग शुरु कर दी। मांग पूरी न होने पर पति पीटते हुए दूसरे से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जिंदगी बर्बाद होती देख पीड़िता ने रहीमाबाद थाने में पति और ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

संबंधित समाचार