भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, नेता ने ‘झूठा’ बताकर किया खारिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलक्कड, केरल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष सी. कृष्णकुमार ने खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को मंगलवार को खारिज किया और कहा कि यह एक झूठा आरोप है जो एक संपत्ति विवाद को ध्यान में रखकर लगाया गया है। कृष्णकुमार पर यह आरोप एक महिला ने लगाया है। कृष्णकुमार ने शिकायतकर्ता महिला पलक्कड की निवासी है और उनकी पत्नी की करीबी रिश्तेदार है और वह उनपर ऐसे आरोप कई वर्षों से लगा रही है।

कृष्णकुमार ने यह स्पष्टीकरण मीडिया में इससे संबंधित एक खबर आने के तुरंत बाद दिया। खबर में कहा गया है कि महिला ने भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को शिकायत भेजी थी और चंद्रशेखर के कार्यालय ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। भाजपा नेता के खिलाफ आरोप इसलिए महत्वपूर्ण हो गए हैं क्योंकि इससे दो दिन पहले ही पलक्कड के विधायक राहुल ममकूटाथिल को यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। 

कृष्णकुमार ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान महिला के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पुलिस और अदालत दोनों ने जांच पूरी होने के बाद संपत्ति विवाद से जुड़े दीवानी मामले और इस संबंध में घरेलू हिंसा के मामले को खारिज कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि एजेंसियों ने उत्पीड़न के आरोपों को भी झूठा पाया। कृष्णकुमार ने कहा, "यह शिकायत मेरे परिवार से जुड़े संपत्ति विवाद को ध्यान में रखते हुए की गई है। मैंने और मेरी पत्नी ने जब क्रमशः 2015 और 2020 में चुनाव लड़ा था, तब भी शिकायतकर्ता ने यह शिकायत की थी।" भाजपा नेता ने दावा किया कि पुलिस ने महिला की शिकायत की जांच की और अदालत को एक रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में महिला के सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया क्योंकि कोई सबूत नहीं था। 

यह भी पढ़ें:-UP में बाढ़ का कहर : 22 जिलों के 700 से अधिक गांव जलमग्न, 2.52 लाख से अधिल लोग प्रभावित, राहत बचाव कार्य जारी

संबंधित समाचार