Lucknow News: देखभाल के अभाव में दो सगे भाइयों की मौत, विसरा सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र स्थित एक घर में देखभाल के अभाव में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं है। जिसको देखते हुए मृतकों के विसरा को सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सहादतगंज थाना निवासी राजू (62) और रवि पाहवा (58) अमीनाबाद निवासी अपनी बहन को छोड़कर परिवार में अकेले थे। उनके माता-पिता और पत्नी का कोई अता-पता नहीं है। दोनों भाई पिछले एक हफ्ते से बीमार थे, लेकिन उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं था। 

पड़ोसियों ने बताया कि दोनों भाई बेहद साधारण जीवन जीते थे और कूड़ा बीनकर अपनी आजीविका चलाते थे। पड़ोसियों ने बताया कि उनके घर से तेज बदबू आने की शिकायत के बाद पुलिस को को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा खोला और दोनों भाइयों के शव बरामद किए। 

प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस ने मृतकों की बहन को अमीनाबाद में सूचित किया, जो परिवार का एकमात्र जीवित रिश्तेदार है। सहादतगंज थाना प्रभारी अजय नारायण सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नही हो सकी है। जिसके चलते बिसरा सुरक्षित रखाव दिया गया है। साथ ही पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  

संबंधित समाचार