Ganesh Chaturthi: आसन पर विराजमान हुए बप्पा, हरेंगे भक्तों के कष्ट
घर-घर विराजे विध्नहर्ता, हुआ आरती, भजन और पूजन
लखनऊ, अमृत विचार: भाद्रपद शुक्लपक्ष की चतुर्थी को प्रथम पूज्य भगवान गणेश भक्तों की कामनाएं पूरी करने के लिए गाजे बाजे के साथ पंडालों में विराजमान हो गए। इसके साथ ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया। पंडाल गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजते रहे।
राजधानी में गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका में 15 हजार वर्गफीट में अक्षरधाम मंदिर की तरह बने पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से आयोजित 20वें गणेश महोत्सव में आचार्य कमलेश पाण्डेय, आचार्य कमलेश तिवारी, हरिनारायण शुक्ला, कौशलेश पाण्डेय और आशुतोष मिश्रा ने मूर्ति स्थापना कराई। पूजन में कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, महामंत्री सतीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष व पार्षद रंजीत सिंह, योगेश बंसल, शरद अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, संजय सिंह गांधी, अतुल बंसल, रामशंकर वर्मा, गोपाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जयकरन, सुधांशु बाथम, नरेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अतुल (सोनू) और रोहित आदि मौजूद रहे। शाम को कोलकाता के संजय शर्मा के संचालन में सांस्कृतिक संध्या हुई। संजय ने सबसे पहले स्वागतम श्रीगणेश गीत प्रस्तुत किया। गणपति पधारे आंगन में बनते बधाई आंगन में..., देवो में सिरमौर गजानन प्रथम तुम्हें पूजे गणराज... जैसे भजनों को सुनकर लोग झूम उठे। इस मौके पर हुई नृत्य नाटिका में दिखाया गया कि गणेश जी की उत्पति कैसे हुई। मंच पर गणेश जी की पालकी यात्रा निकाली गई। 28 अगस्त को गजरे का कार्यक्रम रात 8 बजे से होगा।
19.png)
बुधवार को लक्ष्मणपुर के राजा गणेश जी बिहारी जी मंदिर नारायण दास गली यहियागंज में विराजमान हुए। गणपति को बहुत धूमधाम से ढोल ताशे के साथ भक्त जन नाचते गाते हुए लाए। पहले दिन पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने अपनी पत्नी जयलक्ष्मी शर्मा जी के साथ पूजन अर्चन किया। वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया यह कार्यक्रम गणेश युवा मण्डल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। श्री गणेश युवा मण्डल के महामंत्री आशुतोष शर्मा ने दैनिक कार्यक्रमों और पूजन की जानकारी दी।
18.png)
अलीगंज के राजा का जन्मोत्सव शुरू
अलीगंज का राजा गणेश पूजा सेवा समिति की ओर से 13वां गणेश जन्मोत्सव बुधवार को मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हुआ। गुलाब वाटिका अपार्टमेंट, नेहरू बाल वाटिका पार्क के पास शुरू हुए गणेशोत्सव में पहले दिन पंडित उमेश कुमार मिश्रा ने विधिविधान से मूर्ति स्थापना कराई।
पूजन में समिति के संरक्षक राज कुमार सिंघल, महेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मनोज मिश्रा, अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, महामंत्री शरद तिवारी, शुभम अग्रवाल आदि लोग थे। बप्पा के दरबार मे महापौर सुषमा खर्कवाल भी हाजिरी देने पहुंचीं। शाम को कानपुर के भजन गायक तरंग व मुकेश ने भजनों की गंगा प्रवाहित की। भजन संध्या की शुरुआत देवा हो देवा... से हुई। राधिका गोरी से..., जिसकी नैया श्याम भरोसे... भी पसंद किया गया। घर में पधारो गजानंद जी कीर्तन की हैं रात... को गणपति भक्तों ने मंत्रमुग्ध होकर सुना। मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह 9 बजे से श्रृंगार, पूजन, अभिषेक के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। संरक्षक संदीप अग्रवाल ने बताया कि बप्पा के दरबार में आने वाले सभी भक्तों को प्रतिदिन प्रसाद दिया जाएगा। विसर्जन शोभायात्रा 31 अगस्त को निकाली जाएगी। इस वर्ष शोभा यात्रा में गजानन का रथ भव्य रहने के साथ-साथ जमशेदपुर झारखंड से डंका पार्टी बैंड आ रहा है जो धूम मचायेगा। इसके अलावा झांकी ग्रुप विशाल कालिया हरियाणा से आ रहा है जो पूरे रास्ते में झांकी का मंचन करेंगे।
19.png)
मंत्र उच्चारण के बीच गणपति की मूर्ति स्थापना
ऑस्कर योग साई कृपा सेवा संस्थान ने अपने श्री श्री गणेश उत्सव के 16वें वर्ष में प्रवेश करते हुए बुधवार को मंत्र उच्चारण के बीच गणपति महाराज की मूर्ति स्थापना की। शिवाजी मार्ग (हीवेट रोड) पर शुरू हुए श्री श्री गणेश उत्सव स्थल को भव्य ढंग से सजाया गया है।
गणपति महाराज को क्षेत्र में स्थानीय लोग शिवाजी मार्ग का राजा के नाम से भी बुलाते हैं। यहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सुबह से लेकर शाम तक आरती और अन्य पूजन व कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे। आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया बुधवार को शुरू हुए श्री श्री गणेश उत्सव में पंडित के द्वारा मंत्र उच्चारण के बीच विधि विधान से मूर्ति की स्थापना की गई। बप्पा की स्थापना सुमन पवार ने की। स्थापना के साथ ही शिवाजी मार्ग के राजा का श्रृंगार किया गया।
शिवाजी मार्ग लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल दीक्षित व मंत्री अतुल त्रिपाठी व कई व्यापारियों ने पूजा अर्चना की। इसके साथ ही व्यापारियों को रामचरितमानस पुस्तक व अंगवस्त्र भेंट किया गया।
17.png)
जयकारों के बीच पल्टन छावनी में विराजे बप्पा
गणेश चतुर्थी के मौके पर पल्टन छावनी सेक्टर ए सीतापुर रोड योजना कालोनी में 5वां सात दिवसीय श्रीगणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार की सुबह पं. ज्ञानदेव बाजपेई ने मंत्रोच्चार, पूजन व गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच प्रथम पूज्य की प्रतिमा स्थापित करवाई। बप्पा के दरबार में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे व सांय 8 बजे आरती व भजन कीर्तन होगा।
31 अगस्त को भंडारा और 2 सितम्बर को विसर्जन होगा। यहां बप्पा का दरबार स्थानीय बच्चों व युवाओं ने सजाया है। इस मौके पर अजय कुशवाहा, मनीष पाल, संगीता, शिखा, राजकुमार, प्रांशु, शालू, कुलदीप, विजय, शम्भू शरण वर्मा, मुन्ना पाल, अभिषेक, राघव, रिया सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
17.png)
स्वदेशी अपनाने के संकल्प के साथ शुरू हुआ गणेश जन्मोत्सव
शुभ संस्कार समिति की ओर से आयोजित संकटा देवी मंदिर रानी कटरा में दोपहर गणेश जी की पीतल की मूर्ति की विधि विधान से स्थापना की गई। शाम को 7 बजे से रात 10 बजे तक आचार्य पंडित गिरजा शंकर दीक्षित के सानिध्य में 10 भक्तों ने सपरिवार गणेश जी का अभिषेक एवं पूजन किया। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे, रिद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल, पार्षद मनीष रस्तोगी, राधे तिवारी, रामबाबू, राकेश कश्यप, राजेंद्र शर्मा, श्यामू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
महानगर रामलीला मैदान में गणपति मेला
महानगर रामलीला मैदान में गणपति मेला महोत्सव समिति की ओर से संस्था के मुख्य संरक्षक महानगर वार्ड के क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा के मंडल महामंत्री पूर्वी सुनील शंखधर, क्षेत्रीय पार्षद एवं संस्था की संरक्षक नूपुर शंखधर, कार्यक्रम संयोजक राजन शुक्ला एवं अध्यक्ष सतेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में भव्य तीन दिवसीय गणपति पूजा महोत्सव शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर मनीष सिंह, चंद्रभान सिंह, अरविंद यादव, अजय गोस्वामी, विजयपाल, शानू सिंह, आशुतोष वर्मा मोहित सिंह तोमर, सतेंद्र सिंह, अंकित पांडे, ललित मोहन जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, मुख्य संयोजक दीपक पांडे दीनू, पर्यवेक्षक हेम पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार पंत, केके पांडे, नीरज लोहानी, नीरद लोहानी, आनंद सिंह बिष्ट और तारा चंद्र जोशी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 पाकिस्तानी आतंकवादी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट
