Moradabad : दीवान बाजार की महिला शालिनी त्रिवेदी भी गिरफ्तार, देह व्यापार में थी शामिल
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में देह व्यापार चलाने वाले गिरोह की सदस्य शालिनी त्रिवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार शाम कोर्ट में पेश किया है।
ट्रेन में बेटिकट पकड़ी गई तीन लड़कियों से पूछताछ में सामने आया कि कांशीराम नगर में देह व्यापार चल रहा है। तीनों लड़कियां गिरोह के चंगुल से निकल आई हैं। इसके बाद एक महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इनके गिरोह में नागफनी क्षेत्र के दीवान का बाजार में रहने वाली शालिनी त्रिवेदी भी शामिल है। बुधवार को पुलिस ने शालिनी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने शालिनी को जेल भेज दिया। अब पुलिस टीमें पिंकी की तलाश में दबिश दे रही हैं।
