Priya Marathe Death: अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन, 'पवित्र रिश्ता' में निभाया था 'वर्षा' का किरदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। प्रिया मराठे फेमस टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता'  में वर्षा का किरदार निभाकर लोगों की दिल जीत लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया मारठे कैंसर से जंग हार गईं। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री सदमे में हैं और फैंस भी सन्न हैं।

प्रिया मराठे ने हिंदी के अलावा मराठी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। वो कैंसर से लंबे समय से जंग लड़ रही थीं। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनके परिवार में माँ और पति अभिनेता शांतनु मोघे हैं। प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे में हुआ और 2006 में मराठी धारावाहिक "या सुखनो या" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय हिंदी और मराठी टीवी शो में काम किया, जिनमें "कसम से", "पवित्र रिश्ता", "बड़े अच्छे लगते हैं", "चार दिन सासुके", "तू दशहरे में" और "कॉमेडी सर्कस" शामिल हैं। उन्होंने 2016 में 'विघ्नहर्ता महागणपति' और 'किरण कुलकर्णी बनाम किरण कुलकर्णी' फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाएँ निभाईं। उनके निधन से मराठी और हिंदी मनोरंजन जगत शोक में है। प्रिया के सहयोगियों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।  

संबंधित समाचार