बदायूं : ननिहाल आई ढाई साल की बच्ची की करंट लगने से मौत
बदायूं, अमृत विचार। घर के पास खेलते समय अपनी ननिहाल आई ढाई साल की बच्ची बिजली के खंभे संपर्क में आ गई। करंट लगने से बच्ची क मौत हो गई। परिजनों में चीत्कार मच गया।
जिला फर्रुखाबाद के थाना कंपिल क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी अवधेश की सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्वालापुर में ससुराल है। चार दिन पहले अवधेश की पत्नी अपने मायके आई थीं। साथ में उनकी ढाई साल की बेटी उन्नति थी। मंगलवार शाम उन्नति ननिहाल में घर के बाहर खेल रही थी।
खेलते समय वह घर के बाहर लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गई। खंभे में करंट आ रहा था। करंट लगने से उन्नति खंभे से चिपक गईं। आसपास मौजूद ग्रामीण चिल्लाए तो परिजन दौड़कर पहुंचे। सूचना देकर बिजली की सप्लाई बंद कराई। उन्नति को खंभे से अलग किया लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। परिजन बच्ची को चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने बच्ची की मौत की पुष्टि की।
