बदायूं : महिला की मौत पर ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मृतक के पिता का आरोप, गुरुवार रात पति की मारपीट से बिगड़ी थी हालत

बदायूं, अमृत विचार: थाना उसहैत क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायका पक्ष पहुंचा। ससुरालीजनों पर मारपीट करके हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गुरुवार को कस्बा निवासी शोबी पत्नी अयान की मौत हो गई। महिला के पिता रियासत ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी लगभग सात महीने पहले आयान से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों पक्ष एक दूसरे के घर नहीं जाते थे। गुरुवार रात अयान ने शोबी को बुरी तरह से पीटा था। जिसके बाद उसकी बड़ी बहन को सूचित किया था कि शोबी की हालत खराब हो गई है। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर किया है। शुक्रवार सुबह शोबी की बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला के पिता ने पति आयान, सास और ननद के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार